Search

 
 
 

पटना में लाठीचार्ज के दौरान BJP नेता की हुई थी मौत, जेपी नड्डा को जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट

 
Patna: पटना में 13 जुलाई को पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई थी. जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की थी. साथ ही इस घटना को लेकर जांच टीम का भी गठन किया गया था. जांच के बाद टीम ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है.

जांच टीम ने डाकबंगला चौराहे पर जाकर की थी जांच 

बता दें कि जांच दल ने पटना में डाकबंगला चौराहे पर जाकर उस जगह को देखा था, जहां लाठीचार्ज की घटना हुई थी. टीम के सदस्यों ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर निरीक्षण किया था. आसपास के दुकान वालों से भी टीम के लोगों ने पूछताछ की था. टीम ने सभी मामलों को कागज पर नोट भी किया था. जांच टीम में रघुवर दास, मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को शामिल किया गया था. वहीं सम्राट चौधरी ने कहा था कि महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर भाजपा की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर बबर्रता से लाठचार्ज किया था. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-bike-riders-injured-in-accident/">गिरिडीह

: दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही