Ranchi: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार हुआ है. उन्हें रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर विजय मिश्रा ने बताया कि कड़िया मुंडा के शरीर में सोडियम और यूटीआइ की कमी है, जिसका इलाज किया जा रहा है. उन्हें लगभग एक सप्ताह के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. कड़िया मुंडा की तबीयत तीन दिन पहले खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें खूंटी के सिविल सर्जन ने उनके घर जाकर जांच की थी. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को रांची रेफर कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-house-is-now-an-election-issue-delhi-police-stopped-aap-leaders-they-sat-on-dharna-bjp-released-the-inside-video/">CM
हाउस अब चुनावी मुद्दा, दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को रोका, धरने पर बैठे, भाजपा ने अंदर का वीडियो जारी किया
भाजपा नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, जल्द होंगे डिस्चार्ज
Leave a Comment