Search

 
 
 

पलामू: जन्माष्टमी पर भाजपा नेता रामाशीष ने कई मंदिरों में की पूजा

 
Medininagar: बिश्रामपुर विधानसभा के युवा भाजपा नेता रामाशीष यादव सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिये. सर्वप्रथम यादव ने पांडू प्रखंड के ढांचाबार मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. तत्पश्चात प्रखंड पांडू में ही रामाशीष महुगावां मंदिर, बिश्रामपुर के अमरवादामर में देवी मंदिर पर अखंड कीर्तन, नवाबाजार के इटको मंदिर, बिश्रामपुर के सेवरा मंदिर, बिश्रामपुर बाजार स्थित बड़ा मंदिर सहित उंटारी रोड अंतर्गत जोगा जरही टोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिये. रामाशीष ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की. भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ संपर्क बनाते हुए संवाद किया. इस दौरान उन्होंने गावों में चल रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम की जानकारी ली और साथ ही विकास कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जी के साथ और जनता के विश्वास से बिश्रामपुर विधानसभा को संवारूंगा व विकसित बिश्रामपुर विधानसभा का संकल्प पूरा करुंगा. इसे भी पढ़ें - मायावती">https://lagatar.in/mayawati-remembered-the-guest-house-incident-attacked-congress-sp-said-bjp-had-come-to-save/">मायावती

को याद आया गेस्ट हाउस कांड, कांग्रेस-सपा पर हल्ला बोला, कहा, भाजपा बचाने आयी थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही