Search

 
 
 

लोहरदगा: भाजपा नेता रमेश उरांव ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे

 
Lohardaga: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और बिशुनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने पार्टी से इस्तीफा दिया दे दिया है. जानकारी के मुताबिक, रमेश उरांव बिशुनपुर व लोहरदगा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. इस्तीफा देने के बाद शुभम संदेश और लगातार के संवाददाता से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है. इधर झारखंड में विधानसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले रमेश उरांव के भाजपा से इस्तीफा देने पर एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. रमेश उरांव ने भाजपा की साख के तौर पर शुरू से ही निस्वार्थ भाव के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. रमेश उरांव के निर्दलीय चुनाव लड़ने और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद एनडीए गठबंधन को लोहरदगा और बिशुनपुर सीट पर जीतने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी. इतना ही नहीं गठबंधन को बड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें - दीपिका">https://lagatar.in/deepika-wins-sixth-archery-world-cup-final-medal-with-silver-in-mexico/">दीपिका

ने मेक्सिको में सिल्वर के साथ छठा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल पदक जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही