Search

संदेशखाली जा रहे भाजपा नेता सुकांत मजूमदार पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल, अस्पताल में भर्ती कराये गये

 Kolkata : संदेशखाली हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल में भारी हंगामा मचा हुआ है. संदेशखाली में भाजपा का प्रदर्शन जारी है, खबर है कि आज वहां प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हो गये. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. धक्का-मुक्की में सुकांत मजूमदार चोटिल हो गये. उन्हें बशीरहाट मल्टी-फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देशखाली जाने से रोकने के लिए उनके लॉज को घेर लिया

इससे पूर्व मजूमदार ने बंगाल पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखाली जाने से रोकने के लिए उनके लॉज को घेर लिया. मजूमदार के अनुसार संदेशखाली के उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए दोपहर बाद संदेशखाली जाने की घोषणा की थी. संदेशखाली में  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रति निष्ठा रखने वाले गुंडों द्वारा ग्रामीणों पर अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.  मजूमदार ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए दोपहर के बाद संदेशखालि जाना था.

  संदेशखाली में बुधवार को सातवें दिन विरोध प्रदर्शन जारी 

संदेशखाली में बुधवार को लगातार सातवें दिन विरोध प्रदर्शन जारी है. बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर हैं और तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके गिरोह की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा करने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने सहित कई आरोप हैं.

मजूमदार पुलिस वैन के बोनट पर चढ़ गये, धक्का-मुक्की हो गयी

जानकारी के अनुसार सुकांत मजूमदार ने पुलिस द्वारा इचामती नदी के तट पर सरस्वती पूजा की. पूजा के बाद वे संदेशखाली जाने की जिद पर अड़े हुए थे. इस कारण पुलिस से उनकी बहस हो गयी. मजूमदार पुलिस वैन के बोनट पर चढ़ गये. वहां धक्का-मुक्की हो गयी. ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे करने की कोशिश की. इस पर सुकांत मजूमदार अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गये और बेहोश हो गये. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हड़कंप मच गया. मजूमदार को तुरंत बशीरहाट जिला अस्पताल भेजा गया.

पश्चिम बंगाल के कई स्थानों में हिंदुओं को छुप कर प्रार्थना करनी पड़ती है 

इस घटना से पहले सुकांत मजूमदार ने कहा कि बशीरहाट और पश्चिम बंगाल के कई अन्य स्थानों में हिंदुओं को छुप कर प्रार्थना करनी पड़ती है. आरोप लगाया कि दुर्गा पूजा के दौरान ममता बनर्जी ने मूर्ति विसर्जन को रोक दिया था. उन्होंने तारीख बदल दी है. कहा कि यह ममता बनर्जी की गंदी राजनीति है. ममता केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है. कहा कि मैं संदेशखाली जाने की कोशिश करूंगा.

हिंदू महिलाओं को शेख शाहजहां के गुंडों द्वारा निशाना बनाया जाता है

संदेशखाली घटना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ममता बनर्जी मूक दर्शक की तरह काम कर रही हैं...यह चिंता का विषय है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पश्चिम बंगाल में व्याप्त अराजकता को उजागर करती है. जब अपराध का अपराधी टीएमसी का गुंडा होता है, तो राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य की महिलाओं, विशेषकर हिंदू महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने की परवाह नहीं होती है, जिन्हें शेख शाहजहां के गुंडों द्वारा निशाना बनाया जाता है.

टीएमसी के गुंडे लड़कियों को उठा रहे हैं

बता दें कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को कई दलों ने की है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि टीएमसी के गुंडे लड़कियों को उठा रहे हैं. स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी से पूछा कि ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर गुंडागर्दी करने की इजाजत कैसे दे रही है. स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से कहा कि कुछ महिलाओं ने अपनी व्यथा को बांग्ला में शेयर किया है. महिलाओं ने पत्रकारों से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय मिले. महिलाओं का आरोप है कि टीएमसी के गुंडे घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की कौन सी औरत सुंदर है. कौन कम उम्र की है. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के लोग उन्हें रात में उठा कर लेकर चले जाते थे. जब तक टीएमसी वाले नहीं चाहते थे तब तक इन औरतों को नहीं छोड़ा जाता था. कहा कि महिलाओं ने बताया है कि टीएमसी के गुंडे अधिकतर हिंदू परिवार की महिलाओं को ले जाते थे.

शेख शाहजहां टीएमसी का नेता है

शेख शाहजहां टीएमसी का नेता हैं. पिछले माह जब प्रवर्तन निदेशालय की टीम उसके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी तो उनके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया थ. ईडी के अधिकारी राशन वितरण घोटाले की जांच को लेकर शेख के घर पहुंचे थे. इस घटना के एक महीने बाद दर्जनों महिलाओं ने मीडिया के सामने आकर शाहजहां शेख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//