Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी में जाना BJP नेताओं को नहीं हो रहा हजम, जानिए मामला

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं. मुख्यमंत्री का इफ्तार पार्टी में जाना बीजेपी नेताओं को हजम नहीं हो पा रहा. राज्य के दो शहरों में तनाव के बीच मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर बीजेपी नेता ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंशी बजा रहा था. ठीक उसी तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जश्ने इफ्तार मना रहे हैं, जब बिहार दंगों की आग में झुलस रहा है. जश्ने इफ्तार के बैकग्राउंड में लाल किला की आकृति पर भी उन्होंने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जश्ने इफ्तार के बैकग्राउंड में लाल किला की ऐसी तस्वीर लगाई हुई है, जैसे मिस्टर यूटर्न नीतीश कुमार कल ही झंडा फहराने जा रहे हैं. नीतीश कुमार का यह दिवास्वप्न कभी पूरा नहीं होगा. मुख्यमंत्री को शर्म भी नहीं आती है कि बिहार को दंगों की आग में धकेल कर हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है. खुद उनके गृह क्षेत्र नालंदा में दंगा भड़का है और वे पार्टी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें:  लातेहार">https://lagatar.in/latehar-prabhatpheri-and-sadbhavna-race-organized-on-the-foundation-day-officers-and-many-dignitaries-participated/">लातेहार

: स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी व सदभावना दौड़ का आयोजन, अधिकारी व कई गणमान्य ने लिया भाग

लालकिला के नीचे इफ्तार करते नजर आए थे मुख्यमंत्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की शाम फुलवारीशरीफ स्थित इस्लामिया बीएड कॉलेज में दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने अपने इफ्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था. इस इफ्तार में आकर्षण का केंद्र नीतीश कुमार के पीछे बने लाल किले का बोर्ड था. नीतीश कुमार लाल किला के बने प्राचीर के नीचे बैठकर इफ्तार करते नजर आए थे. आयोजक और नेताओं का कहना था कि हम लोगों की मन्नत है कि अगला प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बने और यह बिहार वासियों का सपना पूरा हो, इसलिए इसे लगाया गया है. वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी के नेता लगाता सीएम पर हमला बोल रहे है. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-when-the-case-was-not-taken-up-the-couple-took-away-the-scooty-after-abusing-them-at-home/">आदित्यपुर

: केस नहीं उठाया तो घर पर आकर गाली-गलौज कर स्कूटी छीन ले गए दंपत्ति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही