Search

 
 
 

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु पर भाजपा नेता की टेढ़ी नजर, सुब्रमण्यन स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस

 
NewDelhi : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की मुसीबत बढ़ गयी है खबर आयी है कि भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी वकील के जरिए अक्षय को लीगल नोटिस भेज दिया है. मामला फिल्म राम सेतु से जुड़ा हुआ है. आजकल बॉलीवुडवालों के दिन खराब चल रहे हैं. एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड होने से एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के माथे पर बल पड़े हुए हैं. बात करें अक्षय कुमार की, तो उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं. आने वाली फिल्म राम सेतु रिलीज से पहले ही विवादों में नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/bad-news-for-wine-drinkers-many-brands-of-whiskey-closed-there-may-be-a-shortage/">शराब

पीने वालों के लिए बुरी खबर, Whisky के कई ब्रांड्स की ब्रिकी बंद, हो सकती है किल्लत

स्वामी  बॉलीवुड फिल्म राम सेतु पर क्यों भड़के?

आखिर सुब्रमण्यन स्वामी इस बॉलीवुड फिल्म राम सेतु पर क्यों भड़के हुए हैं? दरअसल फिल्म राम सेतु के एक पोस्टर में सुब्रमण्यन स्वामी की याचिका पर दिये गये सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी का इस्तेमाल किया गया है. इसी पर स्वामी ने भड़क गये हैं. पूर्व में स्वामी ने अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने जाने की धमकी दी थी. अब उन्होंने अपने वकील के जरिए अक्षय सहित फिल्म से जुड़े 8 अन्य लोगों को लीगल नोटिस भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :  केरल">https://lagatar.in/kerala-captive-elephants-are-being-cruelly-victims-in-2008-there-were-900-captive-elephants/">केरल

: बंदी हाथी हो रहे क्रूरता के शिकार, 2008 में 900 बंदी हाथी थे, अब गिनती में बचे 448

सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट किया

अपने ट्वीट में सुब्रमण्यन स्वामी ने लिखा, मुबई के सिनेमावालों को झूठ और गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है. इसलिए इन्हें इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के लिए मैंने वकील सत्य सभरवाल के जरिए अक्षय कुमार और राम सेतु से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है.

Ram Setu फिल्म में क्या है

फिल्म Ram Setu में अक्षय कुमार ने एक पुरातत्ववेत्ता (आर्कियोलॉजिस्ट) की भूमिका निभाई है जो इस बात की जांच कर रहा है कि राम सेतु मानव निर्मित है या प्राकृतिक है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलिन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी हैं. फिल्म के निर्देशक अभिषेक है. खबरों के अनुसार राम सेतु 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही