Search

 
 
 

आसनसोल में बीजेपी नेता की गाड़ी में हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे कृष्णेंदु मुखर्जी

 
Asansol :  पश्चिम बंगाल के भाजपा की राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पश्चिम वर्द्धमान जिले के आसनसोल में उनकी कार पर गोलियां चलायी, लेकिन हमलावर वाहन का दरवाजा खोलने में नाकाम रहे, जिसके कारण उनकी जान बच गयी. इसे भी पढ़ें - जिनपिंग">https://lagatar.in/alibaba-billionaire-owner-jack-ma-missing-after-criticizing-jinping/15018/">जिनपिंग

की आलोचना के बाद लापता हुए अलीबाबा के अरबपति मालिक जैक मा

घर लौटने के दौरान हुआ हमला

मुखर्जी ने कहा, ‘‘जब मैं रविवार रात को कोलकाता से आसनसोल के हीरापुर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी तीन अज्ञात लोगों ने मेरे घर के निकट मेरी कार रोकी और दरवाजे खोलने की कोशिश की. दरवाजा खोलने में नाकाम रहने पर उन्होंने वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की. मुझे आशंका है कि ये लोग तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे. इसे भी पढ़ें -दल-बदल">https://lagatar.in/legislative-assembly-reached-supreme-court-in-the-case-of-change-thechairman-filed-slp/15014/">दल-बदल

मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची विधानसभा, अध्यक्ष ने दायर की SLP

हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है

उन्होंने कहा चालक मदद के लिए चिल्लाया और मैंने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गये. मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है. उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को घटना की जानकारी दे दी है. इसे भी पढ़ें -शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-jagarnath-mahatos-health-improved-happy-new-year-to-the-people/14997/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार, राज्यवासियों को दी नववर्ष की शुभकामना

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को किया खारिज

तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण के विधायक तापस बनर्जी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुखर्जी जबरन वसूली, तस्करी और हत्या के मामलों में आरोपी हैं. और इस घटना का कारण उनकी कोई पुरानी दुश्मनी हो सकती है. इसे भी पढ़ें -J&k">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-100-meters-long-tunnel-found-near-army-camp-iron-rod-found/14986/">J&k

: आर्मी कैंप के नजदीक मिली 100 मीटर लंबी सुरंग, लोहे की रॉड बरामद

सीसीटीवी फुटेज के जरिये हो रही जांच

हीरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी से एक शिकायत मिली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें -राजमहल">https://lagatar.in/rajmahal-mla-anant-ojha-died-at-matroshok-jamtara-sadar-hospital/14974/">राजमहल

के विधायक अनंत ओझा को मातृशोक, जामताड़ा सदर अस्पताल में हुआ निधन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही