Search

महामारी में गायब हुए बीजेपी नेता अब दिखाई देंगे, वर्क फ्रॉम होम बंद, जमीन पर उतरना अनिवार्य

Ranchi: कोरोना महामारी के दौरान अचानक गायब हो गये झारखंड बीजेपी के बड़े नेता अब फिर से दिखाई देंगे. एक तो कोरोना संक्रमण कम हो गया है और उपर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरने की नसीहत दे दी है. नसीहत का बड़ा तीव्र असर हुआ है. कई हफ्तों से सिर्फ फेसबुक, ट्विटर और वर्चुअल मीटिंग में लाइव सक्रिय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आज मीडिया के सामने साक्षात प्रकट होंगे. उधर नड्डा ने निर्देश जारी किया, इधर दीपक प्रकाश ने दोपहर 3 बजे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली.

सिर्फ सोशल मीडिया में ही एक्टिव हैं बीजेपी के पदाधिकारी

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बीते एक महीने से सारी एक्टिविटी लगभग बंद है. पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बैठकर सरकार के खिलाफ वर्चुअल धरना दे रहे हैं. बड़े नेता लगातार कोरोना और जनमुद्दों को उठाकर सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयान जारी कर रहे हैं, लेकिन सामने नहीं आ रहे थे. आज कई दिनों बाद दीपक प्रकाश सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित भी हो गये थे. ठीक होने के बाद वे साहेबगंज की मृत दारोगा के परिजनों से मिलने भी गये थे.

इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/mamta-banerjee-attended-pm-modis-meeting-held-a-press-conference/67184/">पीएम

मोदी की मीटिंग में शामिल हुईं ममता बनर्जी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमको बोलने नहीं दिया गया

फिल्ड में नहीं फेसबुक-ट्विटर में मोर्चा संभाले हुए हैं बाबूलाल

प्रदेश बीजेपी के एक और दूसरे बड़े नेता बाबूलाल मरांडी भी हैं. विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी भी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही सक्रिय हैं. हर दिन 10 से 15 ट्विट कर रहे हैं. सरकार और प्रशासन को घर पर बैठकर ही आइना दिखा रहे हैं. इनके अलावा पार्टी के कई और पदाधिकारी भी संगठन का काम वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे हैं. मधुपुर उपचुनाव तक सभी नेता और पदाधिकारी खूब सक्रिय थे. वहां से लौटे तो ऐसा क्वारेंटाइन हो गये कि महीनों तक दिखाई नहीं दिये. सिर्फ सोशल मीडिया पर ही उपस्थिति दिखी, लेकिन अब उपर से आदेश मिला है तो सबको पार्टी दफ्तर और जनता के बीच पहुंचना होगा.

झारखंड में चल रहा है सेवा ही संगठन अभियान-2

जेपी नड्डा ने सेवा ही संगठन अभियान को जोरशोर से चलाने का निर्दश नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है. झारखंड में भी सेवा ही संगठन अभियान-2 चल रहा है. भले ही पार्टी के पदाधिकारी घरों में बैठकर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल आदेश दे रहे हैं, लेकिन संगठन से इमानदार कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं. लोगों के बीच जाकर उन्हें भोजन, दवाईयां, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करा रहे हैं. लेकिन पार्टी पदाधिकारियों के फिल्ड में नहीं उतरने की वजह से उनका हौसला टूट रहा है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/after-corona-rmc-personnel-are-giving-pain-saying-those-who-have-died-bring-your-wife-only-then-dead-dead-will-be-made/67186/">कोरोना

बाद RMC कर्मी दे रहे दर्द, कह रहे जिनका निधन हुआ है, “उनकी पत्नी को लाओ तभी बनेगा डेड सर्फिकेट”

20 अप्रैल से अबतक की उपलब्धि बीजेपी ने नहीं की जारी

20 अप्रैल को बीजेपी ने बताया था कि झारखंड में सेवा ही संगठन अभियान के तहत 836 मरीजों के घरों में भोजन पहुंचाया गया. 8649 फेस कवर बांटा गया, जबकि डेढ़ हजार से ज्यादा जरूरतमंदों तक राशन किट उपलब्ध कराया गया है. 127 मरीजों को बेड की व्यवस्था, 39 लोगों को ऑक्सीजन की व्यवस्था, सैकड़ों लोगों को दवा की उपलब्धता, 734 लोगों को डॉक्टर की सलाह हेल्पलाइन के तहत दिया गया. हेल्पलाइन के माध्यम से दो हजार से ज्यादा कॉल रिसीव कर लोगों को मदद पहुंचाया गया. पार्टी के 375 कार्यकर्ता दिन रात एक कर लगे हुए हैं जबकि टीकाकरण अभियान में 346 कार्यकर्ता लगकर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं. 152 कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन 20 अप्रैल से 20 मई के बीच सेवा ही संगठन अभियान के तहत क्या-क्या किया गया. क्या उपलब्धि रही यह अबतक प्रदेश बीजेपी ने नहीं बताया है.

 

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//