Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा नेताओं ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन

Ranchi : स्वामी विवेकानंद की जंयती पर हरमू स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य नेताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. दीपक प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, दार्शनिक, युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे. वे भारतीय संस्कृति के प्रचारक-प्रसारक एवं उन्नायक के रूप में जाने जाते हैं. विश्व भर में जब भारत को निम्न दृष्टि से देखा जाता था, ऐसे में स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1883 को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म पर प्रभावी भाषण देकर दुनियाभर में भारतीय आध्यात्म का डंका बजाया. उन्होंने हमेशा युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया और युवाओं को आगे आने के लिए आह्वान किया. स्वामी विवेकानंद ने अपनी ओजस्वी वाणी से हमेशा भारतीय युवाओं को उत्साहित किया है. उनके विचार हमें सही मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देते हैं. इसे भी पढ़ें - काउंसिल">https://lagatar.in/strong-stand-of-the-council-sought-information-of-7-including-senior-advocate-anil-sinha-nilesh-agarwal-appearing-in-the-court/">काउंसिल

का कड़ा रुख, कोर्ट में अपियर होने वाले सीनियर एडवोकेट अनिल सिन्हा, निलेश अग्रवाल समेत 7 की मांगी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही