Search

 
 
 

भाजपा नेताओं ने कहा- बाबूलाल करेंगे कमाल समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 
Garhwa : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने शुभकामनाएं दी. बीजेपी नेताओं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. बाबूलाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने से सत्ता पक्ष में खलबली मच गई और उनके नेताओं के द्वारा उल्टा सीधा ब्यान दिया जा रहा है. कहीं ना कहीं उन्हें भय सता रहा है आने वाला चुनाव में उन्हें मुंह के बल खानी पड़ेगी. बाबूलाल के स्वच्छ छवि से और उनके कुशल नेतृत्व में झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 14 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की सरकार बनेगा. एक अन्य कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में आजीवन सहयोग निधि की रसीद काटने का कार्य किया गया. जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि आम जनमानस, व्यवसायी पूरे उल्लास के साथ भाजपा के द्वारा काटे जा रहे सहयोग निधि की रसीद कटवा रहे हैं. आने वाला आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा की झोली में झारखंड की सभी 14 सीट देने का कार्य करेगी. सहयोग निधि संग्रहकर्ता टीम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास तिवारी, कार्यकर्ता मनोज गुप्ता, मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे.

 पासवान समाज ने मनाई स्व. रामविलास पासवान की जयंती 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/23-3-300x200.jpg"

alt="पासवान समाज ने मनाई स्व. रामविलास पासवान की जयंती " width="300" height="200" />गढ़वा जिला वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति ने पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती मनाई. इस मौके पर रमुना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द में स्थित नवनिर्मित पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान, जिला महासचिव राम चंद्र पासवान, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान, गढ़वा पश्चिमी के जिला परिषद प्रतिनिधि मिथिलेश पासवान, जिला संरक्षक जयराम पासवान, जिला संरक्षक रामनाथ, समाजसेवी वीरेंद्र पासवान, दीनदयाल पासवान, मनदीप पासवान, राकेश पासवान, दीपक पासवान, ललन पासवान, मनोहर पासवान आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-held-a-meeting-of-the-mnrega-council-said-monitoring-of-schemes-for-transparency/">डीसी

को मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, हर तीन माह में होगी रोजगार गारंटी परिषद की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही