Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM मोदी की उपलब्धियों को बीजेपी नेताओं ने बताया ऐतिहासिक, गरीबों के बीच भोजन, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण

Advertisement
Advertisement

‘5000 गांव में सेवा कार्यक्रम’ में प्रदेश के 5129 गांव एवं शहरी बस्तियों में पहुंचे नेता-कार्यकर्ता, तीन पूर्व सीएम सहित सभी नेताओं की रही भागीदारी

Ranchi: केंद्र में सरकार से सात साल पूरे होने पर बीजेपी नेताओं ने प्रदेश भर में 5000 गांव में सेवा कार्यक्रम आयोजित किये. इस दौरान प्रदेश के 5129 गांव एवं शहरी बस्तियों में सेवा कार्यक्रम संपन्न हुए. पार्टी के सभी सांसद विधायक, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ कुल 456 जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हो पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया. कार्यकर्ताओं द्वारा 1334 यूनिट रक्त दान किये गए. सेवा कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता के 2056, 9255 गरीबों व श्रमिकों के घर राशन किट का वितरण हुआ. 10400 लोगों को भोजन कराया गया. 4112 लोगो को रोग प्रतिरोधक किट प्रदान किये गए. साथ ही 24115 मास्क और सैनिटाइजर का वितरण हुआ.

सेवा भाव से मजबूत हो रहा देश - दीपक प्रकाश

प्रदेश अध्य़क्ष दीपक ने कहा कि बीजेपी के लिए सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले साथ वर्षों से गांव, गरीब, किसान, दलित शोषित और वंचितों की सेवा में जुटी है. दीपक प्रकाश ने रांची जिलान्तर्गत रातू प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों के बीच सूखा अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण किया. उन्होंने बीजेपी रांची महानगर इकाई में मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया.

इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/jmm-cong-attacked-inflation-unemployment-on-the-7th-term-of-modi-government-told-the-government-of-capitalists-watch-video/78131/">मोदी

सरकार के 7 सात के कार्यकाल पर JMM-CONG ने महंगाई, बेरोजगारी पर घेरा, बताया पूंजीपतियों की सरकार, देखें वीडियो

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है- बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायकदल के नेता एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सेवा दिवस के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार के कोरियाडीह, गावां, तिलकी करमा,  खरखरी गांव में आयोजित सेवा कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज जरूरतमंदों के बीच कोरोना संकट में हर प्रकार की सहायता लेकर खड़ा होना यह समय की मांग है. उन्होंने ग्रामीण जनता के बीच अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण करते हुए लोगों से कोरोना की वैक्सीन शीघ्र लगवाने की अपील की.

नर सेवा, नारायण सेवा - रघुवर दास

पूर्व सीएम ने रघुवर दास ने सेवा दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर दास ने कहा कि गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की सेवा यह भारतीय संस्कृति की पहचान है. यह भारत ही है जहां निःस्वार्थ सेवा भावना को सर्वोच्च सम्मान मिलता है. उन्होंने रक्त दान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये.

भारत का गौरव स्थापित हो रहा- अर्जुन मुंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का वैभवशाली गौरव फिर से विश्व मानचित्र पर स्थापित हो रहा. यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कोलाबिरा गांव से सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र स्थित छह विधानसभा क्षेत्र के 350 पंचायतों में आयोजित सेवा कार्यक्रम को संबोधित किया. अवसर पर गरीबों जरूरतमंदों के बीच राशन, अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, आदि का वितरण किया.

सांसद और महामंत्री ने भी की भागीदारी

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के बिरहोर टोला,  घोड़ा थाम्बा,  डोरंडा में  प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ओरमांझी के वनलोटवा एवं मेसरा के अम्बेडकर नगर में, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने अनगढ़ा के बेडवादी में सांसद समीर उरांव ने विशुनपुर के रेहेकुबा टोली में आयोजित सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही