Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मिशन 2024 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा. मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत मोदी ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से देशभर के 10 लाख बूथों पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. झारखंड के भी 513 मंडलों के 29464 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लिंक के जरिए पीएम का संबोधन सुना. वहीं झारखंड से चुनकर भेजे गये 80 कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी को सुना.

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का संबोधन सुना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रांची में मेसरा मंडल के बूथ नंबर 331 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का संबोधन सुना. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने टाटीसिल्वे मंडल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का संबोधन सुना. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रांची के सुखदेव नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – आजसू">https://lagatar.in/ajsu-spokesperson-vinay-bharat-joined-jdu/">आजसू

के प्रवक्ता विनय भरत ने थामा जदयू का दामन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही