Search

 
 
 

भाजपा के नेतृत्व में NDA की बैठक 18 जुलाई को, 2024 का रण जीतने की कवायद

 
New Delhi : खबर आयी है कि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक 18 जुलाई को होगी. जान लें कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गयी है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार साथ महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान के भी शामिल होने की बात कही जा रही है.                                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सूत्रों की मानें तो भाजपा ने जनता दल (एस), ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और मुकेश सहनी(बिहार) की विकासशील इंसान पार्टी को भी अपने कुनबे में शामिल होने की एक तरह से सहमति दे दी है. उपेंद्र कुशवाहा भी इस बैठक में शामिल हो सकते है. हालांकि, अभी तक ये दल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं.

एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल  शामिल हो सकते हैं

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की ओर से राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल बैठक में शामिल हो सकते हैं. जानकारों कहना है कि शिवसेना और अब एनसीपी में हुई टूट के कारण महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की स्थिति मजबूत नजर आ रही है.

तेलुगु देशम पार्टी और शिरोमणि अकाली दल  NDA में आ सकते हैं

सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने चिराग पासवान को वापस लेने का भी फैसला किया है. बता दें कि चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता और दलित नेता राम विलास पासवान के एकमात्र उत्तराधिकारी हैं. लोजपा बिहार में दुसाधों/पासवानों की पार्टी मानी जाती है. बिहार में इनकी आबादी लगभग 4.5फीसदी बताई जाती है. बदलते घटनाक्रम के बीच चिराग पासवान से पूर्व बिहार में एक और दलित नेता जीतनराम मांझी हाल ही में एनडीए में शामिल हो गये हैं. जान लें कि भाजपा अपने दो पूर्व सहयोगियों (तेलुगु देशम पार्टी और शिरोमणि अकाली दल) के साथ भी मंथन कर रही है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही