Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की हुई बैठक

 
Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायकों को एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा के पक्ष में वोट डालने के निर्देश दिए गए. प्रदीप वर्मा राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 11:30 बजे नामांकन करेंगे. विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,मुख्य सचेतक बिरंची नारायण,सचेतक जेपी पटेल,विधायक सीपी सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा,अनंत ओझा,राज सिन्हा,नीरा यादव,केदार हाजरा, कोचे मुंडा,नारायण दास,अमित मंडल, समरी लाल सहित राज्यसभा के घोषित प्रत्याशी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/real-estate-mastery-workshop-in-ranchi-businessmen-from-india-and-abroad-gathered/">रांची

में रियल स्टेट मास्टरी का वर्कशॉप, जुटे देश-विदेश के व्यवसायी

राज्य के प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए राज्य का सत्ताधारी गठबंधन- अमर बाउरी

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. कहा कि राज्य में खाली हुए दो राज्यसभा सीटों में एक भाजपा के खाते में है और दूसरा राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के खाते में. दोनो पक्षों के पास एक एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने का संख्या बल है. ऐसे में आदर्श स्थिति होगी कि सत्ता पक्ष भी अपना एक उम्मीदवार घोषित कर दोनों सीटों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए. अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड धनपशुओं के कारण राज्यसभा चुनाव में बदनाम होता रहा है. ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन को झारखंड को कलंकित होने से बचाना चाहिए. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-robbery-of-goods-worth-lakhs-by-taking-family-members-hostage-in-ratu/">रांची:

रातू में घरवालों को बंधक बनाकर लाखों के सामान की डकैती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही