Search

 
 
 

रांची : सदन में सरकार को घेरेगी भाजपा, विधायक दल की बैठक में बनाई रणनीति

 

सदन में छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे : अमर बाउरी

Ranchi: शुक्रवार से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भाजपा ने विधायक दल की बैठक की. जिसमें सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई. भाजपा ने बैठक में तय किया कि पार्टी विधानसभा में सरकार से जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग करेगी. 2023-24 के बजट की मात्र 54 फ़ीसदी राशि खर्च करने और अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी का मामला उठाएगी. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, बिरंची नारायण, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, केदार हाजरा, अनंत ओझा, नीरा यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, केदार हाजरा, समरी लाल, कोचे मुंडा, नारायण दास और नवीन जायसवाल शामिल हुए.

जेएसएससी मामले में सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं : बाउरी

विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि 5वीं बजट सत्र इस सरकार का अंतिम सत्र है, लेकिन चंपाई सरकार का पहला बजट सत्र है. इस सरकार में मात्र 54% बजट की राशि खत्म हुई है. इस सरकार में JPSC-JSSC की नियुक्तियां बेची जा रही है. युवाओं के आक्रोश को देश ने कई बार देखा है. राज्य में भी युवा छात्र सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. एसआईटी में सिर्फ आईवाश हो रहा है. सरकार छोटी मछलियों को पकड़ कर बड़ी मछली को बचाने में लगी है. पार्टी सदन में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग मुखरता से उठाएगी. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-champai-held-a-marathon-meeting-said-hemant-will-go-to-the-elections-with-the-issues-and-governments-work/">CM

चंपाई ने की मैराथन बैठक, कहा- हेमंत मुद्दे और सरकार के कार्यों के लेकर जाएंगे चुनाव में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही