Search

भाजपा ने बनाया झारखंड, भाजपा ही कर सकती है विकास : बाबूलाल

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसटी मोर्चा के साथ की बैठक

Ranchi: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है. अलग राज्य की स्थापना भाजपा की देन है. उनके शासन काल में पहली बार 26 जनजाति छात्र-छात्राओं को पायलट ट्रेनिंग दी गई, जो आज देश की सेवा कर रहे हैं. आजादी के बाद पहली बार केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा जनजातीय समाज के 8 सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने अलग राज्य का गठन किया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया,अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने पहली बार प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से जोड़ने का काम किया. इस दौरान झारखंड में ग्राम सेतु योजना के माध्यम से लाखों गांव को शहर से जोड़ने के लिए नदी नाला पर पुल बनाए गए केंद्र सरकार ने जनजाति केंद्रीय मंत्रालय बनाया. भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जनजाति समुदाय की संथाल की भाषा संथाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया. इसे पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-phool-kumari-angry-with-samads-neglect-said-if-ticket-is-not-given-i-will-support-jhapa/">झामुमो

नेत्री फुल कुमारी समद उपेक्षा से नाराज, बोली- टिकट नहीं मिली तो झापा का करूंगी समर्थन
बाबूलाल मरांडी का स्वागत करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि मरांडी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी. कार्यक्रम को राजकुमार पाहन, ताला मरांडी आदि ने संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से बिंदेश्वर उरांव, राजेंद्र मुंडा, रवि मुंडा ,नकुल तिर्की,गीता बालमुचु मनजीत कोड़ा ,भूषण पात पिंगवा मीरा खलखो, रोशनी खलखो, सोरेन,आनंद मुर्मू, मनोज, अवधेश सिंह चेरो ,मंजू सिंह, अनु लकड़ा ,लक्ष्मी मुंडा मनोज सोरेन सहित कई उपस्थित थे. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-phool-kumari-angry-with-samads-neglect-said-if-ticket-is-not-given-i-will-support-jhapa/">झामुमो

नेत्री फुल कुमारी समद उपेक्षा से नाराज, बोली- टिकट नहीं मिली तो झापा का करूंगी समर्थन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp