Search

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सक्रिय भागीदारी की बनी रणनीति

Ranchi: हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा हुई. महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान चलाने, मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से महिलाओं के बीच ले जाने को लेकर रणनीति बनी. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा हुई.

मोर्चा को मजबूत करने के लिए झोंक दें पूरी ताकत : दीपक प्रकाश

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और लोकसभा की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए महिला मोर्चा की बहनें अपनी पूरी ताकत लगा दें. वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि निरंतर प्रयास और लोगों से संपर्क और संवाद करने से ही संगठन मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी दी. बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – भारतीय">https://lagatar.in/sbi-will-raise-funds-from-indian-and-foreign-markets/">भारतीय

और विदेशी बाजारों से फंड जुटायेगा SBI, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp