Search

 
 
 

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

 
Ranchi: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्नेह यात्रा के तहत मंगलवार को जगरनाथपुर और धुर्वा थाना के पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने किया. उन्होंने कहा कई तरह की मुश्किलों का सामना करते हुए पुलिस के पदाधिकारी और जवान अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखते हैं. ऐसे योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधना हमारे लिए गौरव की बात है. कार्यक्रम में सीमा पात्रा, सीमा सिंह, मंजूलता दुबे, रेणुका मुर्मू, बबीता वर्मा, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, रंजीता सिंह, उषा पांडेय, सुनीता सिंह, सुजाता सिंह, रीता क्षेत्री समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें - बुधवार">https://lagatar.in/chhattisgarh-cm-baghel-will-participate-as-the-chief-guest-in-the-tribal-festival-on-wednesday/">बुधवार

को जनजातीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे छत्तीसढ़ के सीएम बघेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही