Search

 
 
 

पलामू: प्रदेश में बढ़ती अराजकता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

 
Medininagar: प्रदेश में बढ़ती अराजकता, लूट, छिनतई, दुष्कर्म और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने समाहरणालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष शिटू गुप्ता ने किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हेमंत सोरेन की सरकार बंद करो यह अत्याचार, भाजपा की नाज हैं हम, जुल्म की आवाज हैं हम आदि नारे लगा रही थीं. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबों, किसानों की उपेक्षा, वादाखिलाफी, हत्या व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का घेराव एवं आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया. इसमें जिले भर की मोर्चा की महिलाएं शामिल थीं. इसके पूर्व मोर्चा की कार्यकर्ता लघु सिंचाई विभाग कार्यालय मैदान के पास जमा हुईं और वहां से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंची.

राज्य की गठबंधन सरकार ने लोगों को धोखा दियाः रूपा सिंह

समाहरणालय के समक्ष सभा में कार्यक्रम की प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड राज्य में 27 महिलाओं की दहेज प्रताड़ना से हत्या हुई है. 107 महिलाओं का अपहरण, 51 महिलाओं को रेप कर हत्या व 78 महिलाओं का सामान्य रूप से हत्या हुई है. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से विकास का कार्य ठप है. राज्य की गठबंधन सरकार ने लोगों को धोखा दिया है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिटू गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हेमंत राज्य में सुरक्षित नहीं हैं. विरोध कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, हुसैनाबाद नेता विनोद सिंह, मेदिनीनगर की पूर्व महापौर अरुणा शंकर, महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, नीलम देवी, पिंकी विश्वकर्मा, सुजाता सिंह, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, सुनयना देवी, नगीना देवी, मधु लता रानी, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, लक्ष्मी रवि, सुजाता सिंह, सुमन सिंह, रूबी सिंह, अनिता देवी, रजनी देवी, पूनम देवी, रीता देवी समेत पलामू जिले से सेकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं. प्रदेश में बढ़ती अराजकता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही