Search

 
 
 

हजारीबाग,चतरा और दुमका लोस सीट पर नया प्रत्याशी उतार सकती है बीजेपी, इंटरनल सर्वे

 
Pravin Kumar Ranchi/ Delhi: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है. पार्टी झारखंड के सभी 14 सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति पर काम कर रही है. इसे लेकर पार्टी ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है. ताजा जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है. हर लोकसभा सीट से चार-चार प्रतिभागियों के नाम इसमें शामिल किये जा रहे हैं. इसमें सीटिंग एमपी के अलावा लोकसभा क्षेत्र में वैसे कार्यकर्ता को भी पार्टी संभावित सांसद उम्मीदवार के रूप में रखा है जो स्थानीय हों और क्षेत्र में सक्रिय हों. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने का मन बनाया है.

हजारीबाग, चतरा और दुमका में बदल सकते हैं प्रत्याशी

प्राथमिक दौर की इंटरनल चुनाव सर्वे में कई नए चेहरों के नाम भी सामने आ रहे हैं. वर्तमान सीटिंग एमपी को विकल्प के रूप में पार्टी देख रहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, हजारीबाग, चतरा और दुमका जैसी सीटों पर प्राथमिक दौर के सर्वे के अनुसार नए चेहरों को मौका मिल सकता है. इसे पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-nursing-home-vandalized-on-patients-death-demand-for-action-on-doctors/">हजारीबाग:

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़, चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग

झारखंड में मिशन 14 पर काम कर रही भाजपा

झारखंड में लोकसभा के 14 सीट हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2019 में सिंहभूम लोकसभा सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा और राजमहल से जेएमएम के विजय हासदा ने चुनाव जीता था. 2024 में होने वाले चुनाव में पार्टी सभी 14 सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति पर काम कर रही है. डेढ़ साल बाद (यानी 2024) में होने जा रहे आम चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी 17 अगस्त से लगा दी गयी है. पिछले चुनाव में पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं. सहयोगी पार्टियों की 54 सीटें मिलाने पर कुल 357 सीटें होती हैं. भाजपा की योजना है कि चुनाव से पहले इन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों का महीने में एक बार दौरा हो. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिन 144 सीटों पर हारी थी, वहां केंद्रीय मंत्रियों के 15 दिन में एक दौरा होगा. लोकसभा के हिसाब से पार्टी माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दे रही है. इसे भी पढ़ें-चार्टर्ड">https://lagatar.in/upa-mla-returned-to-ranchi-by-chartered-flight-will-spend-the-night-in-circuit-house-will-participate-in-special-session-tomorrow/">चार्टर्ड

फ्लाइट से रांची लौटे UPA विधायक, सर्किट हाउस में बिताएंगे रात, कल विशेष सत्र में लेंगे भाग
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही