Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड दौरे के दौरान जमकर जेएमएम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. इसके बाद झामुमो ने भी पीएम मोदी और भाजपा पर पलटवार किया है. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम ने धनबाद की धरती पर खड़े होकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं. पीएम मोदी का धनबाद में केवल आगमन ही नहीं हुआ, वरण राजनीतिक प्रवचन भी हुआ. हम सब जानते हैं कि भाजपा का मतलब भरपूर जीओ पूंजीपतियों" है.
: शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का वेतन रोका, बैंक अकाउंट भी किये फ्रीज
में पूर्णकालिक BDO-CO की पदस्थापना करे सरकार : जिप सदस्य
‘खुद वैवाहिक जीवन की गारंटी नहीं निभाने वाले प्रधानमंत्री परिवार को क्या समझेंगे’
भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार को क्या समझ होगी ? देश में सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेलमंडल चक्रधरपुर है. लेकिन यात्री सुविधा ना के बराबर है. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-government-stopped-salaries-of-university-vice-chancellors-ordered-to-freeze-bank-accounts-also/">बिहार: शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का वेतन रोका, बैंक अकाउंट भी किये फ्रीज
हिमंता, अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल के बारे में भी कुछ कहते प्रधानमंत्री जी
भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात करते हैं. क्या आप ये कहना भूल गए कि हिमंता विश्वशर्मा, अजित पवार प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे, बीएस वेदुरप्पा, शुभेन्दु अधिकारी जैसे आपके द्वारा घोषित भ्रष्टाचारी आज आपके पहने हुए टोपी में कैसे दिख रहे थे ? प्रधानमंत्री, आप आदिवासियों की बात करते हैं. कानून व्यवस्था की बात करते हैं. लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते. सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि मणिपुर क्या किसी अन्य देश का हिस्सा है ? कठुआ आपके लिए गर्व का विषय है क्या ? आपने जिसे बेटी कहा उसकी आबरू पर आपके वीर सांसद ने हाथ लगाया. आप उस हाथ को बड़ा मजबूत समझते हैं क्या ? प्रधानमंत्रीजी आप जिस जगह पर खड़े होकर बात कर रहे थे, वो झारखण्ड की मिट्टी है, और झारखंड आपके जैसे महाजनी सोच के खिलाफ कई बार खडा हुआ है और उन्हें परास्त किया है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि जुल्मी कब तक जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से. अब जरा-जर्रा गुजर रहा है, परिवर्तन के नारों से... प्रधानमंत्री जी आपने छल-प्रपंच के द्वारा जिस आवाज को जेल में बंद रखा है. उसकी आवाज खुले आसमान में गूंज रही है. आपके कान में एक ही आवाज आती होगी...मैं हेमंत हूं, झारखंड झुकेगा नहीं.आपको 15 साल कोसने वाले को ही नेता बनाना पड़ा, ऐसी क्या मजबूरी थी
भट्टाचार्य ने कहा कि आप इतनी बड़ी पार्टी के नेता हैं. फिर जिस शख्स ने 15 सालों तक आपको कोसा, राजनीतिक अभद्रता दिखायी, आज उसी को आपको अपना नेता बनाना पड़ा. सुप्रियो ने नाम लिए बिना बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. इसे भी पढ़ें- गारू">https://lagatar.in/government-should-deploy-full-time-bso-co-in-garu-zip-member/">गारूमें पूर्णकालिक BDO-CO की पदस्थापना करे सरकार : जिप सदस्य
Leave a Comment