Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, सैंकड़ों लोगों ने कराई जांच

Advertisement
Advertisement
Etkhori ( Chatra) : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने इटखोरी प्रखंड के पितीज पंचायत में रविवार को  नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. चिकित्सा शिविर का उद्घाटन झारखंड भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन और भाजपा नेता सुजीत भारती और वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन ने  कहा कि आज कल की भाग-दौड़ में इंसान अपने लिए समय नहीं निकाल पाता और अपने शरीर में बीमारियों को बढ़ने देता है, जिससे जान का खतरा भी बन जाता है. हमें समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप करवाते रहना चाहिए, ताकि बड़ी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके. अगर आपका जीवन बीमारी रहित होगा, तभी आप अपने लिए, अपने परिवार और देश के लिए कुछ कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं और चिकित्सा प्रकोष्ठ भी आज नि:शुल्क जांच शिविर के माध्यम से गरीबों की सेवा कर रहा है. भाजपा नेता सुजीत भारती ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे डॉक्टरों ने जिस प्रकार से अपनी जान जोखिम में डालकर गरीबों की सेवा की, हम आशा करते हैं कि आगे भी आने वाले समय में हमारे चिकित्सक गरीबों की निरंतर सेवा करेंगे. वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह ने कहा कि मरीजों को होने वाली समस्याओं और सुविधाओं के अभाव को लेकर यह शिविर लगाई गई है. चतरा, लातेहार, पलामू जिले में दर्जनों नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और आगे भी चिकित्सा प्रकोष्ठ ऐसे आयोजन करता रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/27-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची से आए डॉ. अवनीश तर्वे, डॉ. आदित्य शेखर, डॉ. रविकांत ऑडियोलॉजिस्ट, डॉ. नीतीश कुमार पैथोलॉजिस्ट ने करीब 250 लोगों का नि:शुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआई टेस्ट किए. साथ ही नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह, जोगेश्वर साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/after-palamu-ranchi-also-tampered-with-tricolor-video-goes-viral/">पलामू

के बाद रांची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही