Search

 
 
 

कोलकाता में 2 मई  को भाजपा की बैठक, काउंटिंग डे की रणनीति पर होगा मंथन

पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद आये एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा बमबम है. खबर है भाजपा अब 4 मई को होनेवाली मतगणना की तैयारियों में जुट गयी है.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद आये एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा बमबम है. खबर है भाजपा अब 4 मई को होनेवाली मतगणना की तैयारियों में जुट गयी है.

 

इसे लेकर 2 मई को कोलकाता में भाजपा की अहम रणनीतिक बैठक होगी. काउंटिंग को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में है. सूत्रों के अनुसार बैठक में मतगणना की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट पर मंथन किया जायेगा.  

 

 बैठक में चुनाव प्रचार करने राज्य ते बाहर से आये  नेताओं को  भी बुलाया गया है. सांसदों, विधायकों सहित  सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे.

 

बैठक में काउंटिंग डे की रणनीति और निगरानी व्यवस्था पर फोकस किया जायेगा. मतगणना में किसी तरह का कोई खेला न हो जाये, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही