Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांड्रा व राजनगर से लापता युवकों के सकुशल घर वापसी को लेकर भाजपाई बाबूलाल मरांडी से मिले

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले से लापता दो युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों समेत भाजपाइयों ने सवाल खड़े किए हैं. बुधवार को इस मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति सदस्य अभिजीत दत्त और सोशल मीडिया प्रभारी चिन्मया महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी. हांसदा ने बताया कि राजनगर प्रखंड के ठीरीडीह निवासी 32 वर्षीय युवक कुमेद महतो कर्नाटक के बेंगलुरू शहर से 16 सितंबर से लापता है. उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
वहीं कांड्रा थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी परिवार का 32 वर्षीय युवक मनीष अग्रवाल 23 सितंबर से लापता है. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा. विगत दिन पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने कांड्रा थाना का घेराव किया. उपरोक्त मामले को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा और अभिजीत दत्त जिले के एसपी से मुलाकात कर जांच में तेजी लाने का अनुरोध कर चुके हैं. उधर घटना की गंभीरता को देखते हुए बाबूलाल मरांडी ने पुलिस महानिदेशक को उचित कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही