Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP MLA बिरंची नारायण ने वामपंथ को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया

Sindri : बोकारो के MLA बिरंची नारायण ने कहा है कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी. सत्ता बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल की अग्नि में झोंक दिया था. मीडिया पर प्रतिबंधित लगाने के साथ-साथ विरोधी दल के नेताओं को जेल में डाल दिया था. वे 25 जून को भारतीय जनता पार्टी [ग्रामीण] की ओर से नेहरू मैदान में आयोजित एक दिवसीय धरना सह जनसभा में बोल रहे थे. बिरंची नारायण ने कहा कि श्रीमती गांधी ने कांग्रेस के उन नेताओं को भी जेल में डाला था, जिनसे उनको भय था. सिर्फ वामपंथी विचारधारा के लोगों को जेल नहीं जाना पड़ा था. उन्होंने वामपंथ को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर भाजपा के अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की. संचालन मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरी ने किया. कार्यक्रम में निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, वरीय जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री निताई रजवार, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया कुमार, सिंदरी के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, दीपक कुमार दीपू , जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, सुमन चौधरी, सिंदरी नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह आदि थे. यह भी पढ़ें : `सेल`">https://lagatar.in/dhanbad-5-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-sail/">`सेल`

में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिये 5 लाख [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही