Search

 
 
 

बढ़ सकती हैं BJP विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें, HC ने संपत्ति के मामले में आयकर विभाग से मांगा जवाब

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने विधायक ढुल्लू महतो की संपत्ति पर आयकर विभाग से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने आयकर को यह बताने को कहा है कि पूर्व में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उसने क्या कार्रवाई की है. प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश दिया है. याचिका में कहा गया है कि ढुल्लू महतो ने चुनाव लड़ते समय संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी है. उनके पास कई बेनामी संपत्ति हैं. जिसकी कीमत 675 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसका उल्लेख उन्होंने अपने शपथपत्र में नहीं किया है. झारखंड">https://lagatar.in/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

मार्च 2016 में हाईकोर्ट ने आयकर विभाग से मांगी थी जानकारी

सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह बताया गया कि इस मामले में 30 मार्च 2016 को विधायक की आय से अधिक संपत्ति की जांच को लेकर इनकम टैक्स से हाईकोर्ट ने जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक जांच नहीं की गयी है. इसके बाद अदालत ने आयकर को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. बता दें कि बाघमारा विधायक की सम्पत्ति की जांच ED से कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इसे भी पढ़ें-गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-will-return-to-jammu-and-kashmir-will-form-his-own-party-announcement-after-resignation-from-congress/">गुलाम

नबी आजाद जम्मू कश्मीर लौटेंगे, अपनी पार्टी बनायेंगे, कांग्रेस से इस्तीफे के बाद की घोषणा, भाजपा में नहीं जा रहे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही