Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्री से मिले बीजेपी विधायक, एचईसी के कायाकल्प को लेकर मिला आश्वासन

 
Ranchi: मंगलवार को बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात की. उन्होंने एचईसी के गंभीर मुद्दे पर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया. इस क्रम में पिछले एक माह से आंदोलनरत एचईसी कर्मियों की मांगों से भी अवगत करवाया गया. वार्ता के बाद मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने आश्वस्त किया है कि भेल की एक टीम को एचईसी भेज दिया गया है. भेल की टीम सर्वेक्षण कर बहुत जल्द एचईसी के पुनरुद्धार करेगी. वहां के कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाने को लेकर भेल दृढ संकल्पित है. मंत्री कहा कि बहुत जल्द भेल के माध्यम से एचईसी का कायाकल्प हो जायेगा और वहां कार्यरत हजारों कर्मियों एवं उनके परिवारों के चेहरे से खोयी मुस्कान वापस आ सकेगी. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-big-blow-to-shibu-soren-from-delhi-high-court-double-bench-upheld-the-order-of-single-bench/">BIG

BREAKING: शिबू सोरेन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही