Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, सीएम पर लगाया कोयला चोरी करवाने का आरोप

Advertisement
Advertisement
  Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे. भाजपा विधायकों ने कोयला चोरी करवाने और पत्थर लीज अपने नाम करने के आरोप पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की. सदन के बाहर ढूल्लू महतो, रणधीर सिंह, बिरंची नारायण समेत कई बीजेपी नेता धरने पर बैठे हुए थे. इसे भी पढ़ें - बीएसएल">https://lagatar.in/two-day-strike-in-bsl-from-march-28-workers-campaign-will-run-in-the-plant-from-today-to-march-27/">बीएसएल

में 28 मार्च से दो दिवसीय हड़ताल, आज से 27 मार्च तक प्लांट में चलेगा मजदूरों का अभियान

सरकार होश में आओ के नारे लगाये

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया. कोयला, पत्थर, बालू लूटने वाली सरकार होश में आओ के नारे लगाए. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार सरकार के सह पर कोयला, पत्थर, बालू को लूटवाया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीबों को बालू नहीं मिल रहा है. उन्होनें कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर सदन से सड़क तक आवाज बुलंद करते रहेगी. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-champai-soren-laid-the-foundation-stone-of-pcc-road-to-be-built-from-mla-fund/">आदित्यपुर:

विधायक निधि से बनने वाले पीसीसी सड़क का चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही