Search

 
 
 

बीजेपी विधायक ने घर में सांकेतिक धरना देकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की

 

बाघमारा से विधायक हैं ढुल्लू महतो

Dhanbad: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के बढ़ रहे अत्याचार को लेकर बुधवार को भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने सांकेतिक धरना दिया. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपने आवास में धरना दिया. धरना देकर उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की.

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं

विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, हत्या और महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ता अपना घर छोड़कर भागने को विवश हैं. संवैधानिक तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. ऐसे में वहां संविधान के अनुच्छेद-356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए.

हिंसा रोकने में राज्य सरकार नाकाम

वहीं बाघमारा विधायक की पत्नी सह भाजपा नेत्री सावित्री देवी ने कहा की चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुई हिंसा पर नियंत्रण में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. बंगाल पुलिस टीएमसी कैडर की तरह काम कर रही है. ऐसे में अविलंब पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही हिंसा भड़क गई है. इसे लेकर ममता बनर्जी पर सवाल उठ रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही