Search

 
 
 

गांव चलो अभियान में झारखंड के भाजपा विधायकों-सासंदों ने झोंकी ताकत

 

गांवों में जनसंपर्क और रात्रि विश्राम कर जनता को लुभाने में जुटे नेता

Ranchi : 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 प्लस सीटों का लक्ष्य लेकर भाजपा कई कार्यक्रम चला रही है. इसी के तहत पार्टी ने गांव चलो अभियान भी शुरू किया है. इस अभियान के तहत भाजपा गांवों के गलियारे से दिल्ली पहुंचने का रास्ता तलाश रही है. झारखंड के भी सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी गांव चलो अभियान को सफल बनाने में जुट गये हैं. विधायक बिरंची नारायण, मनीष जायसवाल और अनंत ओझा समेत कई विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान के तहत प्रवास किया. लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई. पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिले. गांवों में आम लोगों के घरों में रात्रि विश्राम किया और लोगों के यह संदेश देने की कोशिश की कि वे विधायक होते हुए भी आम लोगों की तरह हैं.

मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियां बता रहे नेता

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के सांसद और विधायक ही नहीं बल्कि पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव में पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम के जरिये भाजपा के नेता जनता को मुख्य रूप से यह बता रहे हैं कि पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और समाज के लिए योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला भी बढ़ाया जा रहा है.

राज्य की 75 फीसदी ग्रामीण आबादी को अपने पाले में करने की कोशिश

झारखंड में 75 फीसदी से अधिक आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. जो भी पार्टी ग्रामीण इलाकों के वोटर्स को अपने पाले में करने में कामयाब होगी, वह आसानी से लोकसभा और विधानसभा सीटों को जीत सकती है. भाजपा इस अभियान के जरिये ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर न सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता रही है, बल्कि झामुमो सरकार की गड़बड़ियों और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मामले और उनकी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को भी जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही