Search

 
 
 

चतरा: कुलदीप की दावेदारी से बढ़ी भाजपा विधायक की परेशानी

 
Chatra: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान विधायक किशुन कुमार दास की परेशानी टंडवा प्रखंड मुख्यालय निवासी कुलदीप कुमार दास ने बढ़ा दी है. दरअसल कुलदीप ने वहां के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. ज्ञात हो कि विधायक दास व पत्रकार कुलदीप टंडवा के ही निवासी हैं. साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में विधायक पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में पत्रकार दास प्रदेश में उच्चस्तरीय नेताओं संग संबंंध हो या अपने कार्य में अलग पहचान बनाते हुए मजबूत दावेदारी पेश करते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के सभी नेताओं से मिलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब देखना होगा कि भाजपा में सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी के दौड़ में ये कितनी लंबी छलांग लगाते हैं. इधर कुलदीप दावेदारी पेश करने के बाद झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी, असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी हेमंता विश्व शर्मा समेत कई प्रदेश के नेताओं से मुलाकात कर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. हालांकि इनके अलावे भी पत्थलगड़ा के दिनेश्वर राम, सुजीत भारती के अलावे कई क्षेत्र के बाहर के भी नेता हैं जो दावेदारी पेश कर रहे हैं. नोट फोटोः- कुलदीप कुमार बाबूलाल मरांड़ी से मिलते इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही