Search

 
 
 

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अंतरिम जमानत मिली

 
New Delhi : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में आज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अंतरिम जमानत दिये जाने की खबर है. सामान्य जमानत पर कोर्ट में कल बुधवार को सुनवाई होगी. जान लें छह बालिग महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे. दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी कर पिछले दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी.                                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आज मंगलवार को बृजभूषण सिंह को हाजिर होने को कह था. बृजभूषण कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी. अब बुधवार को उनकी सामान्य जमानत पर सुनवाई होगी

महिला पहलवानों ने  धरना देते हुए यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे

मामले की तह में जायें तो बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ महिला पहलवानों ने पिछले दिनों धरना देते हुए यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे. इस क्रम में पुलिस ने 7 पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दो मामले दर्ज किये थे. पहला केस नाबालिग पहलवान की शिकायत और दूसरा केस छह बालिग महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज किया गया था. पुलिस ने दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी. नाबालिग के केस में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण को क्लीन चिट दी थी. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही