Search

भाजपा सांसद ने माइका उद्योग के लिए संसद में नहीं उठायी आवाज : विनोद सिंह

कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा और भाकपा माले में कांटे की टक्कर के आसार Koderma : कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं. ‘शुभम संदेश’ संवाददाता ने उनसे खास बातचीत की. इस दौरान माले प्रत्याशी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इस चुनाव में भाजपा को वोट की चोट से माकूल जवाब देगी. वहीं, इस लोकसभा चुनाव में वे किस मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले हैं, इसपर भी विनोद सिंह ने अपनी बातें रखीं. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है. इसमें कोडरमा लोकसभा काफी ‘हॉट सीट’ मानी जाती है. वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यहां की सांसद हैं. भाजपा नेतृत्व ने उन्हें दूसरी बार कोडरमा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह चुनावी मैदान में हैं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-one-arrested-with-illegal-weapon-in-khukhra/">गिरिडीह

: खुखरा में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

अन्नपूर्णा देवी और विनोद सिंह के बीच टक्कर

इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, खास बातचीत के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता में आयी थी. लेकिन आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी चरम पर है. मोदी सरकार अपने मुद्दे से भटक गयी है. जनता उनसे जवाब मांग रही है और इस चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में भाजपा के किसी भी सांसद ने अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है, बल्कि वे सिर्फ केंद्र सरकार के काम गिना कर जनता से वोट मांग रहे हैं. गौरतलब है कि विनोद सिंह जमीनी नेता कहे जाते हैं और वह बगोदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते रहे हैं. वर्तमान में यहां से विधायक भी है. बगोदर के अलावा बरकट्ठा, राजधनवार और गांडेय में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

“कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही मोदी सरकार”

विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है और विकास के मुद्दे गौण हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य होने के बावजूद झारखंड के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं. आगे कहा कि कोडरमा लोकसभा सीट से 10 से अधिक बार भाजपा के सांसद रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सांसद ने कोडरमा के पत्थर और माइका उद्योग के लिए संसद में आवाज नहीं उठाई. केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के कारण माइका और ढिबरा व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए पॉलिसी तक नहीं बन पाई. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/rjds-mamta-bhuyan-is-in-the-fray-from-palamu-lok-sabha-seat-made-election-strategy/">पलामू

लोकसभा सीट से राजद की ममता भुइयां मैदान में, बनाई चुनावी रणनीति

डरी नजर आ रही भाजपा, ईडी का कर रही दुरुपयोग : विनोद सिंह

विनोद सिंह ने कहा कि इस लोक चुनाव में भाजपा बिल्कुल डरी हुई नजर आ रही है, इसलिए सीबीआई और ईडी समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि आज तक कोडरमा में करमा मेडिकल कॉलेज और सेंट्रल स्कूल नहीं बन सका है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड आज भी पिछड़ा हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि राजद, कांग्रेस, झामुमो समेत सभी गठबंधन दलों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और इस बार कोडरमा में उनकी जीत तय है. बता दें कि अपनी जीत पक्की करने के लिए विनोद सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//