Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार, जानिए HC के किस बेंच ने मामला सुनने से किया इनकार

Ranchi : भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार है. झारखंड हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ 5 अलग-अलग मामलों में किसी तरह की पीड़क कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और उनके जूनियर पार्थ जालान ने पक्ष रखा. अब अदालत अगले सप्ताह मामले में सुनवाई करेगा. अगली सुनवाई तक निशिकांत दुबे को मिली राहत जारी रहेगी.बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार ने अदालत में उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें - 6.1">https://lagatar.in/new-zealands-earth-shook-due-to-6-1-magnitude-earthquake-tremors-kept-coming-for-30-seconds/">6.1

तीव्रता के भूकंप से न्यूजीलैंड की धरती हिली, 30 सेकंड तक आते रहे झटके

आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज थे 

यह मामला हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की कोर्ट में सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने अपनी बेंच में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. बता दें कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर आचार संहिता उल्लंघन के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किये गये थे. इन मामलों में अदालत से निशिकांत दुबे को राहत मिली हुई है.
इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-two-and-a-half-feet-candidate-reached-to-take-the-exam-people-gathered-to-see/">मुजफ्फरपुर

:  ढाई फीट का परीक्षार्थी पहुंचा परीक्षा देने, देखने के लिये लोगों की लगी भीड़ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही