Search

 
 
 

बंगाल हिंसा पर भाजपा सांसद ने चेताया, याद रखें टीएमसी सांसदों, CM को भी दिल्ली आना है

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लेकर प्रदेश में चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट कर की गयी हिंसाओं की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है.

NewDelhi/Kolkata :  बंगाल हिंसा पर भाजपा सांसद ने टीएमसी सांसदों, सहित ममता को चेताया है कि उन्हें भी दिल्ली आना है. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. इसी लेकर भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस  की जीत के बाद पार्टी के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं. परवेश साहिब सिंह ने टीएमसी को चेतावनी दी कि उसके सांसदों, मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है.

 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने ट्वीट किया, टीएमसी के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा, भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ीं, घर में आग लगा रहे हैं, याद रखना टीएमसी के सांसद , मुख्यमंत्री , विधायकों को दिल्ली में भी आना होगा, इसको चेतावनी समझ लेना. चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं.

भाजपा  ने कहा, हिंसा में 9  कार्यकर्ता मारे गये


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. चुनाव के नतीजे आने के दौरान ही आरामबाग में बीजेपी कार्यालय को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. इस बीच प्रदेश में ऐसी हिंसाओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने प्रदेश में चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट कर की गयी हिंसाओं की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है.


गृह मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की पूरी जानकारी दे. इससे पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि इलेक्शन के बाद 24 घंटे में बंगाल में 9 भाजपा कार्यकर्ताओं की जान गयी है.  

ममता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे समर्थकों पर हमला किया


  बंगाल की सत्ता में दोबारा वापसी करने वाली ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया है कि परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ इलाकों में हमारे समर्थकों पर हमला किया है. ममता ने कहा कि हमने अपने लोगों से किसी के उकसावे में नहीं आने की अपील की और  पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही