Search

भाजपा सांसदों ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया, कार्रवाई की मांग

NewDelhi : लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया है. प्रस्ताव देते हुए भाजपा सांसद पीपी चौधरी, संजय जायसवाल और राकेश सिंह ने सदन में राहुल गांधी के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद डॉ सांसद जायसवाल ने कहा कि संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कृषि कानूनों पर राहुल गाँधी द्वारा अपवाह फैलायी गयी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है इसे भी पढ़ें : जैश-ए-मोहम्मद">https://lagatar.in/jaish-e-mohammed-terrorist-confesses-he-has-send-video-of-nsa-ajit-dovals-office-to-pakistan/26784/">जैश-ए-मोहम्मद

के आतंकी ने कबूला, NSA अजित डोभाल के ऑफिस की रेकी का वीडियो पाकिस्तान भेजा

राहुल का बचकाना और लापरवाही भरा कृत्य करार दिया

भाजपा सांसद ने इसे बचकाना और लापरवाही भरा कृत्य करार दिया.   कहा कि अपने भाषण के बीच में ही राहुल ने अपनी पार्टी के सांसदों को मृत किसानों के लिए मौन रखने का आदेश दिया. जिससे सदन में एक विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. उन्होंने कहा कि सदन में इस तरह का सामूहिक शोक सभापति के निर्देश, सलाह और मार्गदर्शन में करने का ही नियम है. इससे साफ़ है कि राहुल ने सदन के नियमों की अवहेलना और अपमान किया है, जो नियमों के अनुसार `सदन की अवमानना` और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें :  राजधानी">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-most-areas-of-north-india-including-the-capital-delhi-earthquake-intensity-on-the-richter-scale-6-3/26770/">राजधानी

दिल्ली समेत उत्‍तर भारत के अधिकतर इलाकों में  भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 6.3

एक सांसद ने सभी को मौन रखने के लिए खड़े होने का आदेश दिया  

संजय जायसवाल ने कहा कि मैंने पहली बार देखा जब सदन के अंदर एक सांसद ने सभी को मौन रखने के लिए खड़े होने का आदेश दिया हो. कुछ सांसदों ने उनके आदेश पर संसद में मौन भी रखा. इस पर लोकसभा को एक्शन लेना चाहिए. ये सदन का अपमान है. सांसद राकेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अनुमति लेनी चाहिए थी, उन्हें अनुरोध करना चाहिए था. राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया है. यह सदन कांग्रेस पार्टी का कार्यालय नहीं है. मैं मांग करता हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये.   कहा कि लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई गयी है. राहुल गांधी ने 2 मिनट का मौन रखने का आदेश दिया, यह चौंकाने वाला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :   रोहतक">https://lagatar.in/three-coaches-and-two-women-wrestlers-shot-dead-in-rohtaks-jat-college-arena/26780/">रोहतक

के जाट कॉलेज अखाड़े में  तीन कोच व दो महिला पहलवानों की गोली मारकर हत्या

मैं आज सिर्फ किसान के मुद्दे पर बोलूंगा

जान लें कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि ये कानून पूरी तरह से दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है.  चर्चा  के क्रम में राहुल गांधी ने कहा था कि मैं बजट पर टिप्पणी नहीं करूंगा. मैं आज सिर्फ किसान के मुद्दे पर बोलूंगा जो किसान शहीद हुए हैं. उन लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी गयी. मैं सभी सांसदों से कहना चाहता हूं कि भाषण के बाद 2 मिनट के लिए मौन रहूंगा, आप मेरे साथ खड़े हो जाइए. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने इस पर टिप्पणी की और राहुल गांधी सदन से वाकआउट कर गये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//