Search

 
 
 

भाजपा सांसदों ने संसद में JPSC,  JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया

झारखंड के भाजपा सांसदों ने आज शुक्रवार को संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष झारखंड की JPSC,  JSSC-CGL सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ़ धरना दिया. मौन विरोध प्रदर्शन किया.
 

NewDelhi : झारखंड के भाजपा सांसदों ने आज शुक्रवार को संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष झारखंड की JPSC,  JSSC-CGL सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया. मौन विरोध प्रदर्शन किया.

 

 

भाजपा सांसदों ने इन भर्ती परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है.

 

धरने में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा शामिल थे.  इससे पहले कल गुरुवार तो भी भाजपा सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया था.

 

बता दें कि जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रांची में शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है. यहां सैकड़ों अभ्यर्थी टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं. 

  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही