Search

 
 
 

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसको लेकर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार अभिषेक कुमार को घोषित किया है.
 
बिहार की खबरें

Patna: बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसको लेकर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार अभिषेक कुमार को घोषित किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं. दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. मंडल मंत्री और महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं.

 

अभिषेक कुमार कायस्थ परिवार से आते हैं. वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से उन्होंने नितिन नबीन के साथ काम किया है.

 

बीजेपी अध्क्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हुई है. इस सीट पर जनसुराज से प्रशांत कुमार चुनाव लड़ने की घोषणा की है. राजद ने भी अपने पत्याशी को घोषणा कर दी है. इस तरह से यह चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही