Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जून को रांची आयेंगे- वह क्या बोलेंगे !

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 5 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आयेंगे. आदिवासी महारैली में वे क्या बोलेंगे इसपर सबकी नजर होगी. महारैली आदिवासियों के नाम है इसलिए जाहिर है आदिवासी मुद्दों पर ही खुलकर बोलेंगे. जब आदिवासी मामलों पर बोलेंगे तब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर और राज्य में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चल रहे ईडी की कार्रवाई पर भी जरूर बोलेंगे. वह ये भी बोलेंगे कि आदिवासियों के नाम पर वोट मांगकर जीतने वाली सरकारों ने कैसे आदिवासियों को धोखा दिया. वह ये जरूर बोलेंगे कि देश में बीजेपी ही एकमात्र आदिवासियों की हितैषी पार्टी है. बाकी पार्टियों की सरकारों ने तो सिर्फ आदिवासियों को छला है. रांची से सटे एसटी आरक्षित मांडर विधानसभा का उपचुनाव भी 23 जून को होने वाला है, जाहिर है नड्डा के भाषण में मांडर उपचुनाव और वहां के पूर्व विधायक बंधु तिर्की और उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की भी चर्चा जरूर करेंगे. पढ़ें">https://lagatar.in/jharkhand-news/">पढ़ें

- झारखंड की राजनीति से जुड़ी दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 
इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया

जनजातियों के लिए बीजेपी सरकार के किए कार्यों को बताएंगे नड्डा

महारैली में बीजेपी आदिवासियों से जुड़ने के लिए उनकी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ने की कोशिश करेंगी. बीजेपी ने उम्मीद जतायी है कि प्रदेश के 40,000 आदिवासी कार्यकर्ता, दूसरे प्रदेशों से भी भारी संख्या में जनजातीय समाज के लोग इस महा रैली में शामिल होंगे. इन लोगों को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि बीजेपी ही आदिवासियों की हितैषी है. नड्डा यह जरूर बताएंगे कि बीजेपी की सरकार में ही अटल जी के समय झारखंड अलग राज्य बना. बीजेपी की सरकार ने ही अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया. बीजेपी की सरकार ने ही बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/chairman-of-airport-authority-of-india-reached-deoghar-worshiped-at-baba-mandir/">देवघर

पहुंचे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन, बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीएम हेमंत सोरेन और उनका परिवार रहेगा निशाने पर

जब राज्य में इतनी बड़ी रैली होगी तो जाहिर है बीजेपी राज्य सरकार की नाकामियों और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर भी जमकर प्रहार करने से नहीं चूकेगी. मुख्यमंत्री हेमंत के माइनिंग लीज, उनकी पत्नी के नाम औद्योगिक जमीन आवंटन, भाई बसंत सोरेन, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और प्रेस सलाहकार पिंटू समेत अन्य लोगों के खिलाफ लगे आरोपों को भी लेकर जेपी नड्डा सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे. इसके अलावा पूजा सिंघल, विशाल चौधरी और प्रेम प्रकाश जैसे लोगों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर भी सरकार को घेरकर भ्रष्टाचार का पोषक बताया जाएगा. इसे भी पढ़ें - Eight">https://lagatar.in/eight-years-of-modi-government-in-2014-there-were-bjp-governments-in-seven-states-today-there-are-in-18-states/">Eight

Years of Modi Government : 2014 में सात राज्यों में थी भाजपा सरकारें, आज 18 राज्यों में हैं

आदिवासियों के नाम पर सरकारों ने कैसे दिया धोखा उस पर भी होगी चर्चा- प्रतुल

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महारैली में बीजेपी आदिवासी हितों को लेकर मुखर रहेगी. बीजेपी की सरकार ने आदिवासियों के लिए क्या कुछ किया है उन सभी बातों पर जेपी नड्डा इस महारैली में चर्चा करेंगे. इतना ही नहीं आदिवासियों के नाम पर जनता से वोट मांग कर जीतने वाली सरकारों ने आदिवासियों को कैसे धोखा दिया है इस पर भी वह बात करेंगे.

आदिवासी विधानसभा सीटों को जीतने का मंत्र देंगे नड्डा- विनय चतुर्वेदी

वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी ने कहा कि जनजातीय सम्मेलन में बीजेपी आदिवासियों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करेगी. झारखंड में जनजातियों के लिए 28 सीटें आरक्षित है. इनमें से सिर्फ दो ही सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. अन्य सीटों पर बीजेपी कैसे जीत हासिल करें इसकी रणनीति जेपी नड्डा बताएंगे. इसके अलावा बीजेपी एसटी मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति में मिले टास्क पर कितना काम हुआ है उस पर भी बात होगी. जब राजनीति पर चर्चा होगी तो जाहिर है प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक हालत (घपलों-घोटालों, भ्रष्टाचार) पर भी नड्डा चर्चा करेंगे. मांडर उपचुनाव में जीत हासिल करने की भी रणनीति बनेगी. इसे भी पढ़ें - नेशनल">https://lagatar.in/national-hawker-day-footpath-shopkeepers-protest-in-front-of-raj-bhavan-demanding-vendor-card/">नेशनल

हॉकर डे : फुटपाथ दुकानदारों ने राजभवन के सामने दिया धरना, वेंडर कार्ड की मांग की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही