Search

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रामगढ़ और बोकारो दौरा, रास्ते में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची से बोकारो पहुंचे. इस दौरान रामगढ़ और बोकारो जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए गए. निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची से बोकारो जाने के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला कई जगहों पर रुका, जहां स्थानीय नेताओं ने उनका अभिवादन किया.

 Uploaded Image
सफर के दौरान रामगढ़ जिला भाजपा द्वारा निर्मल महतो चौक और मांडू के छतरपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. यहां रुककर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे रामगढ़ के गोला और चितरपुर होते हुए बोकारो जिले में पहुंचे. बोकारो

 


जिला अंतर्गत पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन पर कार्यक्रम रखे गए थे. इस क्रम में उन्होंने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी मौजूद रहे. इसके अलावा स्थानीय विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में शामिल हुए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//