Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार को अस्थिर करने में भाजपा की कोई दिलचस्पी नहीं : रघुवर दास

Chandwa(Latehar) : पलामू प्रमंडल का दौरा के क्रम में पांकी जाने के दौरान सूबे के पूर्व सीएम रघुवर दास चंदवा में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में हरेकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम, प्रवीण सिंह, चेतलाल रामदास, रामदेव सिंह समेत कई भाजपाइयों ने रघुवर दास को माला पहनाकर स्वागत किया. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महागठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का भाजपा की कोई मंशा नहीं है. हम चाहते हैं कि यह महागठबंधन की सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करे क्योंकि इन्होंने जनता से जो वादा करके चुनाव जीता था, वे अपने एक भी वादे को आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं. यदि यह महागठबंधन की सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करती है तो 2024 में भाजपा को सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ आने में कोई नहीं रोक सकता है. इसे भी पढ़ें : एमडीएम">https://lagatar.in/two-arrested-for-making-fake-covid-report-of-mdm-scam-accused-sanjay-tiwari/">एमडीएम

घोटाले के आरोपी संजय तिवारी की फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DDDD-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

खनिजों की लूट में लगी है हेमंत सरकार- पूर्व मुख्यमंत्री

रघुवर दास ने कहा कि आज महागठबंधन सरकार में सत्तापक्ष के विधायक ही सरकार का विरोध कर रहे हैं. यह सरकार खनिजों को लूटने में लगी हुई है. युवा बेरोजगार हैं. संथाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. आने वाला समय भाजपाइयों का है. पलामू प्रमंडल के दौरे पर कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी लूंगा. मौके पर डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया ,मनोज सिंह, विनय जायसवाल, दीपक निषाद, राकेश दुबे, बंशी यादव, शिव शंकर साहू, सूरज साहू, बिनय कुमार रिक्की, कृष्णा कुमार, बबलू सोनी, उमेश गंझू, लवकुश सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-is-promoting-loot-and-corruption-raghuvar-das/">हेमंत

सरकार लूट और भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा : रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही