Latehar : प्रदेश में ओबीसी आरक्षण बिना नगर निकाय का चुनाव कराने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू ने किया. मौके पर बतौर प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजधानी यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की मुख्य रूप से उपिस्थत थीं. मौके पर भाजपाईयों ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने इसे हेमंत सोरेन सरकार का आत्मघाती कदम बताया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री पंकज सिंह, राजीव रंजन पांडेय, गोविंद प्रसाद, विष्णुदेव गुप्ता, दशरथ ठाकुर, मुकेश पांडेय, प्रमोद प्रसाद, मनोज प्रसाद, सीताराम चंद्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-seeks-report-from-jharkhand-police-against-mining-firm-businessman-vinod-and-many-other-officers/">ईडी
ने खनन फर्म, व्यवसायी विनोद और कई अन्य IAS/IPS के खिलाफ झारखंड पुलिस से मांगी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Leave a Comment