Search

इनकम टैक्स रेड पर बोली BJP – BBC दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन

New Delhi : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालय में इनकम टैक्स की रेड पर राजनीति भी शुरू हो गयी है. कांग्रेस ने आईटी रेड को अघोषित आपातकाल बताया है. साथ ही इस कार्रवाई को मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है. जिसके जवाब में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके अपने अंदाज में जवाब दिया है. गौरव भाटिया ने कहा है कि यदि बीबीसी का कृत्य देखा जाए, तो यह विश्वभर की ये सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन हो गई है. इससे आगे बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, बीबीसी पर आयकर विभाग अपनी कार्रवाई नियम और संविधान के मुताबिक कर रहा है. आयकर विभाग की कार्रवाई पर जिस तरह से राजनीतिक प्रतिक्रिया आ रही है, वो कांग्रेस,टीएमसी या सपा हों, हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है. इससे आगे उन्होंने कहा कि इसे सबसे पहले कांग्रेस को समझना होगा, भारत संविधान और कानून के हिसाब से चलता है. अब देश में चाहे कोई भी एजेंसी हो, वो अब पिंजड़े का तोता नहीं रहीं. गौरव भाटिया यहीं नहीं रुके, कहा कि कोई भी कंपनी हो, मीडिया संस्थान हो या फिर कोई भी है, यदि ये भारत में काम कर रही है तो उसे देश के कानून के अनुसार ही काम करना होगा. यदि कंपनी अपना काम यहां सही तरीक से कर रही है तो उसे कैसा डर है. इसलिए आयकर विभागकर को उसका काम करने देना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो. इसे भी पढ़ें - स्टेट">https://lagatar.in/lawyer-rajeev-kumars-complaint-with-the-state-bar-council-durga-oraon-said-not-returning-the-case-file-not-even-picking-up-the-phone/">स्टेट

बार काउंसिल से वकील राजीव कुमार की शिकायत, दुर्गा उरांव ने कहा- केस की फाइल वापस नहीं कर रहे, फोन भी नहीं उठाते

बीबीसी और कांग्रेस साथ काम कर रहे हैं - बीजेपी

गौरव भाटिया ने बीबीसी और कांग्रेस को जोड़ते हुए कहा कि बीबीसी का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा दोनों एक साथ काम कर रहा है. बीबीसी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि वो भारत को कलंकित करने वाला रहा है. गौरव भाटिया ने इससे आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने शासनकाल में बीबीसी पर बैन लगाया था, क्योंकि कश्मीर में अपनी रिपोर्टिंग के दौरान आतंकवादी को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था. इतना ही नहीं होली पर भी बीबीसी ने अपनी टिप्पणी की थी. इससे भी ज्यादा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी बीबीसी ने गलत टिप्पणी की थी. जो उदाहरण देने के लिए काफी है. इसे भी पढ़ें - वित्त">https://lagatar.in/one-day-dharna-of-teachers-without-finance-in-front-of-raj-bhavan-said-being-harassed-in-the-name-of-investigation/">वित्त

रहित शिक्षकों का राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना, कहा- जांच के नाम पर किया जा रहा प्रताड़ित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp