Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी ने बनाई योग दिवस और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा

Ranchi: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से निर्धारित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लेकर 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस तक पार्टी ने कार्यक्रमों की श्रृंखला खड़ी की है. सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़े, अधिक से अधिक जगहों पर निर्धारित कार्यक्रम संपन्न हो इसका कार्यक्रम प्रमुख ध्यान रखें.उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बड़ी उपलब्धि है. आज भारत की संस्कृति और परंपरा को विश्व मे पहचान मिली है. धर्मपाल ने कहा कि कोरोना को देखते हुए कार्यकर्ता अपने घरों में परिवार के बीच ही योग दिवस मनायें.

23 जून से 6 जुलाई तक बीजेपी के कार्यक्रमों में श्रृंखला

धर्मपाल सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की. 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस बूथ स्तर तक मनाए जाने का निर्देश दिया. वहीं 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में चलाए जाने वाले पौधारोपण अभियान, प्लास्टिक रहित जलस्रोत अभियान को भी सफल बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया. 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सभी जिलों में होने वाली संगोष्ठी, 25 जून को आपातकाल दिवस पर निर्धारित कार्यक्रम, 27 जून को मन की बात एवं 30 जून को हुल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के तैयारी की भी उन्होंने समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-two-lakh-82-thousand-310-doses-of-covishild-and-covaccine/92052/">झारखंड

को मिली कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की दो लाख 82 हजार 310 डोज 
बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, सह प्रमुख पंकज सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, सूर्यमणि सिंह, बालमुकुंद सहाय, विनय जायसवाल और पूर्व विधायक जीतू चरण राम समेत कई नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही