Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : यूपी सहित पांच राज्यों में से चार में जीत के बाद भाजपा बमबम है. पार्टी नेता लगातार पीएम मोदी को क्रेडिट दे रहे हैं. आज फिर भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है.  बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के अंबेडकर सेंटर पहुंचे. बता दें कि दो सप्ताह पहले भी भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई थी. जिसमें पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर चर्चा हुई थी. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-sariska-tiger-reserve-in-the-grip-of-wildfire-extinguishing-the-fire-army-helicopters-called/">राजस्थान

  : सरिस्का बाघ अभ्यारण दावानल की चपेट में, आग बुझाने सेना के हेलिकॉप्टर्स बुलाये गये

परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं

उस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं होगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ा जायेगा. कहा था कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं. वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ हमें लड़ना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वजह से है कि कई सांसदों के बच्चों को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : यूक्रेन">https://lagatar.in/news-of-chemical-attack-on-russian-billionaire-who-came-to-talk-about-peace-in-ukraine/">यूक्रेन

में शांति की बात करने आये रूसी अरबपति पर केमिकल अटैक की खबर

पीएम ने कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र किया था

वंशवाद की राजनीति से लड़ने के लिए भाजपा को संगठन के भीतर इस तरह की प्रथाओं पर लगाम लगानी होगी. पीएम ने कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म में जो दिखाया गया है उस सच्चाई को दबाने की कोशिश की गयी. इस बैठक से कुछ दिन पहले ही पांच राज्यों यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के परिणाम आये थे. चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की. पंजाब की बात करें तो वहां आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही