Search

 
 
 

गढ़वा: भाजपाइयों ने किया सीएम का पुतला दहन

 
Garhwa: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. ज्ञात हो कि रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली के दौरान रांची पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं पर पर आंसू गैस छोड़ा गया था. साथ ही इस दौरान गोली चालन एवं पानी का बौछार कर कार्यक्रम को बाधित करने का कार्य किया गया था. जिसके विरोध में हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया.

आक्रोश रैली से सरकार घबरायी हुई थी: ठाकुर

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फ़ेल है और कल के आक्रोश रैली से सरकार घबरायी हुई थी. युवाओं का आक्रोश देखकर सरकार के हाथ पांव फ़ुल रहे थे. आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट का चोट देकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी. मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, रिंकू तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कैलाश कश्यप, चंदन कश्यप, विनय चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, जयंत पांडेय, रितेश दुबे, रवींद्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही