Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपाईयों ने मनाया काला दिवस समेत रामगढ़ की पांच अहम खबरें

Ramgarh : भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के आह्वान पर रांची में आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का भाजपाईयों ने कड़ा विरोध किया है. इसी के तहत बुधवार को प्रदेश भर में काला दिवस मनाया. भाजपा भुरकुंडा मंडल ने भी विरोध प्रकट करते हुए भुरकुंडा जनता टाॅकीज के समीप सीएम हेमंत सोरेन का में पुतला फूंका. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बिरसा चौक से थाना मैदान तक मौन जुलूस निकाल हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया.

केंद्रीय विद्यालय को पुनः भुरकुंडा में स्थापित कराने की मांग

झामुमो के जिला संयुक्त सचिव उदय मालाकार ने केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा को भुरकुंडा क्षेत्र की सरकारी जमीन पर पुनः स्थापित करने को लेकर रामगढ़ डीसी को पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से श्री मालाकार ने कहा है कि तकरीबन दो दशक पहले यह विद्यालय भुरकुंडा के रिवर साइड में संचालित था. लेकिन बिल्डिंग की स्थिति जर्जर होने के कारण सीसीएल ने इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से घुटवा के बंद पड़े जीएम ऑफिस में शिफ्ट कर दिया. साथ ही बताया गया कि बहुत जल्द भुरकुंडा क्षेत्र में विद्यालय का निर्माण कराकर इसे सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा. लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हो सका. उदय मालाकार ने पत्र में कहा है कि मैंने पतरातू ब्लॉक से लेकर रामगढ़ डीसी कार्यालय तक तकरीबन तीन चार बार पत्राचार किया. साथ ही इसके लिए आंदोलन की घोषणा भी की, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के उपरांत आंदोलन को वापस ले लिया गया. मगर एक बार फिर से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ डीसी के यहां आते की एक सकारात्मक सोच के तहत चैनगडा में पदाधिकारियों द्वारा जमीन की उपलब्धता के बारे में जमीन का निरीक्षण कराया. लेकिन वहां जमीन मालिकों द्वारा जमीन देने से इंकार कर दिया गया. एक बार फिर पहले की तरह मसमोहना ग्राम पंचायत में विद्यालय बनाने को लेकर सरकारी पहल हुआ. बावजूद इसके वहां के ग्रामीणों और जमीन मालिकों द्वारा इसका विरोध किया गया. यह बात समझ से परे है कि जब भुरकुंडा क्षेत्र में दर्जनों एकड़ जमीन सीसीएल की ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध है तो इस विद्यालय को इधर-उधर ले जाने की क्या जरूरत है. उन्होंने पत्र के माध्यम से डीसी से कहा है कि इस बढ़ती महंगाई में गरीबों का हाल बेहाल है. यदि केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में स्थापित हो जाता है तो गरीब परिवारों का भला होगा.

धूमधाम से मनाया गया प्रकृति उपासना का पर्व सरहुल 

चितरपुर के पसरा टोला लारी कलां में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. मिलन समारोह में बतौर मुख्य अथिति छोटेलाल करमाली आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, विशिष्ट अथिति केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश करमाली, अधिवक्ता शिव करमाली, सुनील करमाली बीस सूत्री अध्यक्ष रामगढ़ सहित कई मौजूद रहे. कार्यक्रम में सबसे पहले गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर सरना स्थल पहुंचे. पाहन ने सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, साथ ही मुर्गे की बलि दी. इसके बाद सरैय फूल चढ़ाया. साथ ही श्रद्धालुओं के बीच फूल खोसी भी की गई. पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण हुआ. इस दौरान अतिथियों सहित सभी उपस्थित महिला पुरुषों ने नागपुरी गीत के साथ मांदर की थाप पर खूब थिरके. सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की बधाइयां दी. साथ ही प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरहुल प्रकृति उपासना का पर्व है. यह पर्व जल, जंगल एवं जमीन से जुड़ी है. क्योंकि हमलोग पेड़ पौधा की पूजा करते हैं.

खोपड़िया मंदिर समिति ने पनशाला का किया शुभारंभ

कोयलांचल में भीषण गर्मी को देखते हुए भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया मंदिर समिति द्वारा आमजनों एवं व्यवसायियों की सुविधा को लेकर मंदिर परिसर में बुधवार को पनशाला का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य सह समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर विनय सिंह ने कहा कि मानवहित के बारे में पहल करना ही सच्ची समाजसेवा है. प्यासे को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है. मौके पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समिति के सचिव जीवन कुमार गुप्ता, सुरेश उपाध्याय, अमित शर्मा, पप्पू सिंह, सुखदेव राम, उमेश सिंह, बबलू मोदी आदि मौजूद थे.

होमगार्ड के निधन पर नीचे धौड़ा में श्रद्धांजलि सह शोकसभा 

नीचे धौड़ा भुरकुंडा निवासी होमगार्ड हवलदार विजय रविदास के आकस्मिक निधन पर बुधवार को नीचे धौड़ा में श्रद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. विजय रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की. ज्ञात हो कि नीचे धौड़ा भुरकुंडा निवासी होमगार्ड हवलदार विजय रविदास 40 वर्ष का निधन 2 अप्रैल को इलाज के दौरान रांची में हो गया था. शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में रामगढ़ होम गार्ड जिला समादेष्टा रवि कुमार कुजूर, कंपनी कमांडेट राजेश कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भुरकुंडा मुखिया अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही