Search

 
 
 

देश को भाजपा वालों ने लूट लिया: जय प्रकाश भाई पटेल

 
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने चुरचू प्रखंड में किया जनसंपर्क Hazaribagh:  इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने मंगलवार को चुरचू प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्होंने ग्रामीणों के दरवाजे खटखटा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने जनसभाओं में भाजपा द्वारा संविधान और आरक्षण पर किये जा रहे प्रहार के बारे में बताया. चरही पंचायत के चिचिकलां में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को भाजपा वालों ने लूट लिया है. जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार में आई थी आज वो मुद्दे गौण नज़र आ रहे हैं. महंगाई आसमान पर चली गयी. बेरोजगारी दोगुने से भी ज़्यादा है. फौज में जाने की इच्छा रखने वालों के सपने तोड़ दिए गए. अडानी का कर्जा माफ कर दिया मगर किसानों के नहीं हुए. किसानों पर लाठियां बरसाई गयीं. नए कानून बना कर ड्राइवर भाइयों के साथ अन्याय किया गया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/manpower-will-win-instead-of-money-power-in-koderma-vinod-singh/">कोडरमा

में धनबल की जगह जनबल जीतेगा : विनोद सिंह

कांग्रेस सबके साथ करेगी न्याय : जेपी भाई पटेल

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि महिला सुरक्षा पाताल में धंस गया. सब कुछ इस दौर में हो रहा है जिस वक्त रामराज्य का राग अलापा जा रहा है. आगे कहा कि अब देश में जनता ने इन धूर्त लोगों को पहचान लिया है. अब इन्हें सबक सिखाने का वक्त आ गया है. सब के साथ न्याय करने का वक्त आ गया है. कांग्रेस की सरकार न्याय पत्र की सारी गारंटियों को धरातल पर उतार देश के साथ न्याय करने का कार्य करेगी. इसलिए हाथ छाप पर वोट देकर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं.

जनसंपर्क के दौरान ये रहे मौजूद

जनसंपर्क के दौरान चुरचू प्रखंड के प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, सुखदेव प्रसाद यादव, राजकुमार महतो, देवकी महतो, बहेरा पंचायत मुखिया नीलकंठ महतो, भुन्नू महतो, आरिफ अंसारी, बाल कुमार महतो, मिस्टर बाबू, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, मुमताज अंसारी, चरका यादव, उप मुखिया अभिजीत सिंह, मुस्लिम अंसारी, मेघनाथ महतो, मोहन महतो, इकरामुल अंसारी, शुक्र ठाकुर, चालेश्वर महतो, दीपनारायण महतो, प्रदीप कुमार, शरीफ अंसारी, बिलाल अंसारी, धनेश्वर महतो, अशोक भाई पटेल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-supreme-court-stays-calcutta-high-courts-order-to-cancel-25000-appointments-cbi-investigation-will-continue/">पश्चिम

बंगाल : 25,000 शिक्षक नियुक्तियां रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सीबीआई जांच जारी रहेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही