Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP ने आज देशभर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया, जेपी नड्डा ने ओडिशा हादसे पर दुख जताया

NewDelhi  : ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर बीजेपी ने आज शनिवार को देशभर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया. नड्डा ने कहा कि इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए बीजेपी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. बता दें कि भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र में बीजेपी ने 30 मई से 30 जून के बीच देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/mahajutan-of-opposition-leaders-in-patna-on-june-12-nitish-exerted-full-force-akhilesh-yadav-also-got-support/">पटना

में 12 जून को विपक्षी नेताओं का महाजुटान, नीतीश ने पूरी ताकत झोंकी, अखिलेश यादव का भी मिला समर्थन)

नड्डा ने हादसे में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की

नड्डा ने भीषण हादसे को लेकर शोक संवेदना प्रकट की.  उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं.   मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें. ओम शांति. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-accident-railway-minister-ashwini-vaishnav-surrounded-opposition-leaders-demand-resignation/">रेल

हादसा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चौतरफा घिरे, विपक्षी नेताओं ने इस्तीफा मांगा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही